हैडलाइन

वरिष्‍ठ अधिकारी पर गालीगलौच करने और गलत ढंग से छूने का है आरोप

मुंबई, मुंबई में एक निजी कंपनी के 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिकारी पर अपनी महिला सहकर्मी से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय महिला ने आरोप लगाए कि आरोपी उसी कंपनी में संचालन प्रमुख के तौर पर काम करता है। उसने उसे चार जनवरी को बांद्रा के रेस्ट्रॉन्ट में ऑफिस के काम पर चर्चा के लिए बुलाया। उन्होंने कहा कि चेंबूर की रहने वाली महिला उस दिन दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर वहां पहुंची। 

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी वहां अंधेरी इलाके से अपनी कार में आया और कहा कि वह गाड़ी में ही बातचीत कर सकते हैं। मुंबई पुलिस के ऑफिसर ने बताया कि महिला जब कार में बैठी तो अधिकारी ने उस पर अश्लील फब्तियां कसीं और उसके साथ गालीगलौच करने के अलावा गलत ढंग से छुआ। 

मुंबई पुलिस के सीनियर अफसर ने कहा कि महिला ने इसकी शिकायत कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट में की है। हमने महिला की शिकायत के आधार पर आईपीसी की संगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और आरोपी की तलाश जारी है। 



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...