हैडलाइन

प्रेमी के साथ भागने के लिए ससुराल में की लाखों की चोरी, CCTV ने खोला राज

जालंधर: जालंधर के फिल्लौर कस्बे में चोरी के एक मामले ने सबको हैरान कर दिया. जहां एक कारोबारी के घर में उसी की बहू ने हाथ साफ कर दिया. महिला ने अपनी ससुराल से 15 लाख रुपये और 25 तोले सोना उड़ा लिया. इस काम में बहू के पुराने प्रेमी ने उसकी मदद की. लेकिन दोनों के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की वजह से पूरा मामला खुल कर सामने आ गया.

फिल्लौर कस्बे में इंद्रजीत शर्मा का बड़ा कारोबार है. उनके बेटे राकेश शर्मा की शादी चार माह पहले रिंपल नाम की लड़की के साथ हुई थी. अचानक उनके घर में चोरी हो गई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और छानबीन शुरू हुई. पुलिस इस बात से हैरान थी कि ना तो कई घर में आया और ना बाहर गया तो चोरी किसने की. पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो हकीकत सामने आ गई.

फुटेज देखने पर पुलिस को राकेश की पत्नी रिंपल की हरकत कुछ संदिग्ध लगी. पुलिस ने फौरन उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. पहले वो खुद को निर्दोष बताती रही लेकिन पुलिसकर्मियों की सख्ती के बाद वो टूट गई और उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया.

रिंपल ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले उसका फरीदकोट निवासी लखबीर सिंह के साथ प्रेम प्रसंग था. वो उसी से शादी करना चाहती थी. उसकी योजना ससुराल से भागकर उससे शादी करने की थी. इसलिए उसने अपनी ससुराल से ही 15 लाख रुपये और 25 तोले सोना चुरा लिया. इस संबंध में रिंपल के ससुर इंद्रजीत शर्मा ने ही उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

पुलिस के मुताबिक चोरी की इस वारदात में रिपंल का प्रेमी लखबीर सिंह भी शामिल था. खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...