हैडलाइन

विवाहिता को जिंदा जलाने के लिए सजाई चिता, ऐसे बची जान

बिहारः  बिहार के भोजपुर जिले में एक विवाहिता को चिता पर जिंदा जलाने की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि महिला के ससुराल वाले उसे चिता पर रखकर जिंदा जलाने वाले थे. लेकिन कुछ लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी और पुलिस ने वक्त से मौके पर पहुंच कर महिला को बचा लिया. आरोप है कि उसके ससुराल वाले कई वर्षों से उसका उत्पीड़न कर रहे थे.

घटना भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र की है. दरअसल, किसी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि एक विवाहिता को सोन नदी के सारीपुर श्मसान घाट पर चिता में जिंदा जलाने की कोशिश की जा रही है. ये ख़बर मिलते ही थाना पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला को चिता पर लेटाने की तैयारी हो रही थी. अगर पुलिस को वहां पहुंचने में ज़रा भी देरी होती तो ससुराल पक्ष के लोग महिला को जिंदा जला देते.

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने पर फौरन कार्रवाई की और मौके पर जाकर उस विवाहिता को चिता से उठाया. जिसे कुछ पल में जलाने की तैयारी थी. पुलिस ने जब महिला को बचाया तो वह बेहोशी की हालत में थी. लिहाजा उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका उपचार किया जा रहा है.

संदेश थाने के प्रभारी अवधेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बचरी गांव निवासी भगवान ठाकुर की बेटी लक्ष्मी की शादी 10 साल पहले संदेश निवासी रविन्द्र ठाकुर के साथ हुई थी. महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुराल में लक्ष्मी को पहले दिन से ही प्रताड़ित किया जा रहा था.

पुलिस ने इस संबंध में लक्ष्मी के बयान दर्ज कर लिए हैं. अब पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. इस मामले में लक्ष्मी के पति, सास और ससुर को एफआईआर में नामजद किया गया है. घटना के बाद से वे सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है. उधर, महिला की हालत में सुधार हो रहा है.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...