हैडलाइन

ठाणे-वसई मार्ग के पहले चरण की मंजूरी शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के प्रयास का फल

 मुंबई, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने स्वीकार किया कि ठाणे-वसई मार्ग के पहले चरण की मंजूरी शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के प्रयास का फल है। इस मार्ग के लिए १,२०० करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है और ५२५ करोड़ रुपए की निधि उपलब्ध गई है। महाराष्ट्र में पांच लाख करोड़ रुपए की सड़क यातायात संंबंधित काम शुरू हैं, ऐसा दावा गडकरी ने किया। ठाणे महापालिका ने जल यातायात के लिए सुंदर व उत्तम प्रारूप तैयार किया है। जल्द ही इस यातायात का भूमिपूजन होगा, ऐसा विश्वास गडकरी ने व्यक्त किया।

सड़क विकास के क्षेत्र में महाराष्ट्र देश का सबसे अग्रणी राज्य है। २०१४ तक महाराष्ट्र में केवल ५ हजार किमी लंबे राष्ट्रीय महामार्ग थे। २०१४ से २०१९ के दरम्यान नए सिरे से २० हजार किमी लंबे रास्ते मंजूर हुए है, जिसमें से ७ हजार किमी लंबे महामार्ग के काम पूर्ण हुए हैं, ऐसा दावा गडकरी ने किया।



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...