हैडलाइन

Whatsapp पर लड़कियों की फोटो भेजकर होती थी डील, सेक्स रैकेट का भंडाफोड

मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर में वॉट्सअप के जरिए वेश्या व्यवसाय का पर्दाफाश कर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यह सेक्स रैकेट सोशल मीडिया के जरिए चलाया जाता था। फर्जी ग्राहक भेजकर पुलिस ने इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड किया है। पैसों का लालच देकर महिलाओं से वेश्या व्यवसाय करवाया जाता था। इस मामले में पुलिस ने 4 विवाहित महिला और एक एजेंट महिला को गिरफ्तार किया है।
एजेंट महिला ने एक वॉट्सअप ग्रुप तैयार किया था, इस ग्रुप के जरिए वह विवाहित और अविवाहित पुरुषों को महिलाओं का फोटो भेजकर ग्राहकों को आकर्षित करती थी। इस बारे में जानकारी पालघर पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह की विशेष टीम के पुलिस उपनिरीक्षक मल्हार थोरात और सहायक उप पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र शिवदे को मिली थी। उसके बाद उसने पुलिस मित्र की मदद से फर्जी ग्राहक तैयार कर नालासोपारा में जाल बिछाया था।
महिला का डेढ़ हजार और एजेंट महिला का एक हजार रुपए कीमत वॉट्सअप के जरिए तय की गई। लेकिन महिला वॉटसअप के जरिए जगह की जानकारी नहीं दे रही थी। एजेंट महिला बार बार स्थान बदल रही थी। लेकिन पुलिस की महिला की गतिविधि पर पूरी नजर थी। आखिरकार नालासोपारा स्थित रॉयल होटल के पास खाली मैदान में मिलने का तय हुआ। इस दौरान पुलिस ने छापा मारकर महिला और एजेंट महिला को रंगेहाथ पकड़ा।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...