हैडलाइन

अलग रह रही पत्नी के ऑफिस में घुसकर पति ने चाकू से किए 16 वार, मौत

पति को अलग रह रही पत्नी के चरित्र पर था शक, दोनों के बीच खूब होती थीं लड़ाइयां

मुंबई: करीब एक महीने पहले घर छोड़कर गई पत्नी को पति ने उसके ऑफिस में घुसकर मार डाला। पति को अलग रह रही पत्नी के चरित्र पर शक था और दोनों के बीच खूब लड़ाइयां होती थीं। भाईंदर (पश्चिम) के रहनेवाले जोड़े ने 14 साल पहले लव मैरिज की थी। पति ने घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस के पास जाकर अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। आरोपी कुमार भोइर (32) मंगलवार को पत्नी वीणा (37) के ऑफिस करीब सुबह 10:30 बजे पहुंचा। वहां दोनों के बीच बहस हुई और झगड़ा होने लगा। इसी बीच कुमार ने चाकू निकाला और वीणा को मार दिया। उसने कथित तौर पर 16 बार वीणा पर हमला किया। वह नीचे जमीन पर गिर गई। उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर वह भाग गया और पुलिस स्टेशन जाकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। ऑफिस के स्वीपर ने घटना देखी और बाकी लोगों को सूचित किया। वे लोग वीणा को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घर छोड़कर चली गई थी पत्नी 

पुलिस का कहना है कि पिछले कुछ वक्त से पति-पत्नी के बीच काफी झगड़े होते थे। 2 जनवरी को वीणा पति का घर छोड़कर चली गई थी। कुमार ने तब पुलिस में वीणा की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी, लेकिन वीणा ने पुलिस के सामने आकर कहा था कि उसने मर्जी से घर छोड़ा है और वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। दोनों के कोई बच्चे भी नहीं हैं।  पुलिस ने बताया कि वीणा के शरीर पर करीब 16 घाव मिले हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाईंदर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर आरके जाधव का कहना है कि वह इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि किस वजह से कुमार ने पत्नी पर हमला किया। वीणा का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। 



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...