हैडलाइन

पड़ोसी ने चाकू की नोक पर विवाहिता संग किया दो बार रेप, मुकदमा दर्ज

दिल्ली: दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में एक विवाहिता के साथ उसके पड़ोसी युवक ने बीती 6 जनवरी को चाकू की नोक पर बलात्कार किया. घटना के बाद जब पीड़िता शिकायत लेकर थाने पंहुची तो पुलिस ने उसे फटकार कर भगा दिया. इस बात से आरोपी युवक का होंसला और बढ़ गया. इसी के चलते आरोपी ने बीती 21 जनवरी को फिर से चाकू की नोक पर महिला के साथ रेप किया.

मामला नोएडा के सेक्टर 45 का है. जहां सदरपुर कॉलोनी निवासी को इंसाफ के लिए एसएसपी से गुहार लगानी पड़ी. तब जाकर घटना के 15 दिन बाद कोतवाली 39 में पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ किया. जब पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश में छापेमारी की तो वह पुलिस के हाथ नहीं आया. अब पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली 39 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 452, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार महिला ने शिकायत दर्ज़ कराई है कि वह अपने पति और बच्चो के साथ सदरपुर कॉलोनी के पास किराए के मकान में रहती है. उसका पति पेंटिंग का काम करता है. वो अक्सर काम लिए घर से बाहर रहता है.

इसी का फायदा उठाकर उसके पड़ोस में रहने वाला आदेश पुत्र चंद्रसेन 6 जनवरी को उसके घर में घुस आया. उसने महिला का मुंह दुपट्टे से दबा दिया. फिर चाकू के बल पर उसके साथ रेप किया. जब उसने इसका विरोध किया तो आदेश ने उसके परिवार और उसके पति को खत्म करने की चेतावनी दी और कहा कि इसकी शिकायत वह किसी से न करे.

महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली 39 की, तो पुलिस ने उसे फटकार कर भगा दिया. जिसके बाद आरोपी आदेश का हौंसला बढ़ गया और उसने दोबारा 21 जनवरी को उसके साथ चाकू के बल पर रेप किया. इस बार भी कोतवाली 39 पुलिस ने उसकी शिकायत सुनने से मना कर दिया.

तब जाकर पीड़ित दंपति ने एसएसपी से मिलकर इस मामले में गुहार लगाई और एसएसपी के आदेश पर कोतवाली 39 पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया. अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.



Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...