हैडलाइन

मोदी की रैली में भीड़ बेकाबू, कई घायल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को अपने चुनाव क्षेत्र पर फोकस करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास राज्य में कोई नेता नहीं है। वे बाहर के लोगों को बुला रहे हैं, जो स्थानीय संस्कृति और रीति-रिवाजों से नावाकिफ हैं। ये बाहरी चुनाव के पहले आए हैं और फिर चले जाएंगे। इन्हें पश्चिम बंगाल से पहले अपने राज्य के बारे में सोचना चाहिए। 

तो इसलिए डरी हैं ममता 

ठाकुरनगर में भीड़ से अपील करने के दौरान पीएम ने ममता बनर्जी पर भी वार कर दिया। कहा कि अब समझ आ रहा है ममता दीदी हिंसा पर क्यों उतर आई हैं। लोगों के प्यार से डरकर लोकतंत्र बचाने का नाटक करने वाले निर्दोषों की हत्या करने पर तुले हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में रैली के दौरान भगदड़ जैसे हालात बन गए। मंच के करीब जाने की कवायद में मची अफरा-तफरी में कई लोग घायल हुए हैं। स्थिति बिगड़ने के कारण मोदी को अपना भाषण बीच में ही खत्म करना पड़ा। बाद में उन्होंने इस घटना के लिए माफी भी मांगी। 

शनिवार को मोदी की पहली रैली ठाकुरनगर में थी। बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय मटुआ महासंघ की ओर से आयोजित रैली में जगह की तुलना में अधिक लोग पहुंच गए। मोदी को पास से देखने की चाहत में कुछ ने अंदर के रिंग में घुसने की कोशिश की। कई ने बैरिकेड से छलांग लगा दी। इस पर बाकी लोग भी उसी ओर भागने लगे। अफरा-तफरी के हालात बनते देख प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इस सभा के लिए मैदान काफी छोटा है। कृपया जो जहां हैं, वहीं बने रहें। मैं आपसे आग्रह करता हूं, ऐसा न करें।’



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...