हैडलाइन

भारतीय कप्तान विराट कोहली नंबर 1 के पायदान पर कायम

दुबई: स्ट्रेलिया सीरीज में लगातार 3 अर्धशतक मारने वाले भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में 3 स्थान ऊपर आ गए हैं। यह दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज अब बल्लेबाजों की रैकिंग में 17वें स्थान पर आ गया है। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज में क्रमश: 51, नाबाद 55 और नाबाद 87 रनों की पारी खेली थी। उनके इस प्रदर्शन ने भारत को पहली बार ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने में मदद की। भारतीय मध्यक्रम में एक और मजबूत कड़ी बनकर उभरे केदार जाधव को भी 8 स्थान का फायदा हुआ है। वह अब 35वें स्थान पर आ गए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपना पहला स्थान कायम रखा है। आखिरी दो मैचों में कोहली को आराम दिए जाने के बाद कप्तान की जिम्मेदारी संभालने वाले रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। रोहित के सालमी जोड़ीदार शिखर धवन 744 अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं। आईसीसी वनडे गेंदबाजी में भी भारत ने अपना वर्चस्व दिखाया है। जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर कायम हैं, जबकि चाइनामैन कुलदीप यादव और लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल क्रमश: चौथे और 5वें स्थान पर हैं। टीम रैंकिंग में भारत 122 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है, जबकि भारत के हाथों 1-4 से शिकस्त झेलने वाली किवी टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है। 

 


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...