हैडलाइन

रवि पुजारी की गिरफ्तारी से उड़ी बिल्डरों की नींद

मुंबई : डॉन रवि पुजारी की 22 जनवरी को सेनेगल में हुई गिरफ्तारी के बाद मुंबई में कई बिल्डरों की नींद उड़ गई है। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार, इस डॉन के भारत आने के बाद कम से कम एक दर्जन बिल्डरों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं। रवि पुजारी ने बॉलिवुड हस्तियों, होटल मालिकों के अलावा सबसे ज्यादा बिल्डरों को धमकाया। उसके आने के बाद पता चलेगा कि ये धमकियां किन प्रतिद्वंद्वी बिल्डरों की टिप पर दी गईं। इस अधिकारी का कहना है कि हम उससे निश्चित तौर उसे अलग-अलग लोगों के नंबर देने वालों के बारे में जानकारी निकालेंगे। साथ ही उस तक कैसे कैश ट्रांजैक्शन हुआ, उसके बारे में भी पूछताछ करेंगे। उसने सेनेगल, अमेरिका और कई अन्य देशों में कई होटल और प्रॉपर्टी बनवाईं। यह रकम भारत में उसके लोगों द्वारा हफ्ते की भेजी रकम से ही संभव हो पाई। अतीत में मुंबई पुलिस ने उस तक हवाला और अन्य रास्तों से रकम पहुंचाने वालों को गिरफ्तार भी किया है लेकिन उसके आने के बाद कई नए लोगों के नाम भी सामने आएंगे, जिन्होंने उसकी मदद की। 

क्राइम ब्रांच को उम्मीद है कि कई नए पीड़ित भी सामने आएंगे। कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, राजस्थान- सभी जगह की पुलिस उसकी कस्टडी के इंतजार में है। चूंकि वह छोटा राजन का पुराना साथी है और चूंकि राजन से जुड़े केसों की जांच सीबीआई कर रही है, इसलिए संभावना है कि सीबीआई भी कुछ केसों में उसकी कस्टडी ले सकती है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यदि ऐसा हुआ, तब इंस्पेक्टर से लेकर एसीपी रैंक के कम ये कम 5 से 7 अधिकारी दिक्कत में आ सकते हैं, जिन्होंने अतीत में मुंबई क्राइम ब्रांच में काम किया था। 

फिंगर प्रिंट्स सबसे बड़ा सबूत 

फिलहाल मुंबई क्राइम की यूनिट 7, 8, 9, 11, 12 और हफ्ता निरोधक प्रकोष्ठ को रवि पुजारी के सभी केसों की फाइलें निकालने और उनके अनुवाद करने को कहा गया है। कुछ बहुत ही पुराने केसों के कागजात अभी क्राइम ब्रांच यूनिट्स में मिल नहीं रहे हैं, इसलिए जिन अदालतों में इस डॉन के साथियों पर मुकदमा चला, वहां इन कागजों की तलाश की जा रही है। हां, जिन केसों में वह अतीत में मुंबई में गिरफ्तार हुआ, उनके फिंगर प्रिंट्स मिल गए हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच अधिकारियों ने उससे जुड़े 7 से 9 केसों को प्राथमिकता दी है। मराठी से अंग्रेजी में इन केसों के अनुवाद लगभग पूरे हो गए हैं। अगले चंद दिनों में रवि पुजारी के फिंगर प्रिंट्स के साथ इन केसों के अनुवाद को दिल्ली में केंद्रीय जांच एजेंसियों को भेज दिया जाएगा, ताकि उसे भारत लाने की कानूनी प्रकिया जल्द खत्म हो।



Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...