हैडलाइन

लुटेरी दुल्हन बनाने वाली महिला गिरफ्तार, किया लड़कियों का सौदा

गुजरात: गुजरात में पुलिस के लिए सिर दर्द बनी लुटेरी दुल्हनों का राज खुल गया. पुलिस के मुताबिक सूबे की लड़कियों को अगवा कर उन्हें लुटेरी दुल्हन बनाया जाता था. फिर उनका सौदा किया जाता था. अहमदाबाद पुलिस ने इन लड़कियों का गिरोह चलाने वाली एक महिला को धर दबोचा है. जिसकी पहचान माया सथवारा के रूप में हुई है. उसने गुजरात की कई लड़कियों को दूसरे राज्यों में बेच डाला.
पुलिस ने आरोपी महिला माया सथवारा के साथ उसके दो सहयोगियों आनंद और शैलेंद्र को भी गिरफ्तार किया है. जो पेशे से ऑटो रिक्शा चालक हैं. आरोप है कि दोनों आरोपी भोली भाली लड़कियों को जाल में फंसाकर माया के पास लेकर आते थे. पूछताछ के दौरान उन दोनों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबूल किया है.
पुलिस को पता चला कि माया ने गुजरात की पांच लड़कियों को बेचा है. जिनमें से कुछ को महाराष्ट्र में बेचा गया. पांच लड़कियों के बारे में जानकारी मिली है कि माया ने उन्हें शादी का झांसा देकर बेच डाला. मगर पुलिस का कहना है कि इस काम के लिए माया को 10 हजार रुपये मिलते थे. हालांकि ये बात खुद पुलिस के गले नहीं उतर रही है.
आरोपी महिला माया ने गुजरात की 5 लड़कियों को शादी करने के इच्छुक लोगों को तस्वीरें दिखाकर बेच दिया था. ये गिरोह आर्यव्रत मंगलम नामक संस्था के नाम पर इन लड़कियों की शादी का नाटक करता था. उसने कई लड़कियों के नाम भी बदल डाले. ये लड़कियां शादी के नाम दूसरे लोगों के घरों में जाती थी और मौका पाकर वहां हाथ साफ कर देती थी. फिर बड़ी सफाई से ये लड़कियां वहां से निकल जाती थी. पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...