हैडलाइन

यौन संबंध बनाने से इनकार करने पर युवक ने की महिला की हत्या, गिरफ्तार

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने शनिवार शाम एक शख्स को एक महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उक्त शख्स ने यौन संबंध बनाने से इनकार करने पर उक्त महिला की हत्या कर दी थी। आरोपी ने जिस महिला की हत्या की वह शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। ठाणे के शांति नगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर राजेंद्र मायने के मुताबिक, हत्या की वारदात की जांच के दौरान पुलिस ने महिला के कुछ दोस्तों और पड़ोसियों से पूछताछ की थी। इसी दौरान आरोपी शख्स का पता चलने के बाद उससे भी मामले से जुड़े तमाम सवाल किए गए थे। पुलिस का दावा है कि इस पूछताछ के दौरान ही आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद पोस्टमॉर्टम में महिला के निजी अंगों पर चोट के निशान मिले थे, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की उम्र 25 वर्ष के आसपास है और उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस की हिरासत में रखा गया है। 



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...