हैडलाइन

क्या मणिकर्णिका को नहीं मिला बॉलीवुड से सपोर्ट कंगना के साथ आए अरुणाचल CM

पिछले दिनों मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी के लिए बॉलीवुड से सपोर्ट नहीं मिलने को लेकर कंगना रनौत ने बॉलीवुड के बड़े सितारों के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. एक्ट्रेस ने मणिकर्णिका का सपोर्ट नहीं करने को लेकर आमिर खान और आलिया भट्ट जैसे सितारों का नाम लेते हुए लताड़ लगाई थी. कंगना इस बात से नाराज हैं कि 'झांसी की रानी' पर फिल्म होने के बावजूद किसी सितारे ने मणिकर्णिका की तारीफ़ नहीं की.

पूरे मामले में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कंगना रनौत का समर्थन किया है. पेमा खांडू ने ट्विटर पर लिखा, "कंगना ने सच में साबित कर दिया है कि सफलता क्या होती है. कंधो पर जिम्मेदारी लेना, सफल होने का मतलब होता है. एक लीडर की तरह काम करना." मुख्यमंत्री ने मणिकर्णिका की सफलता के लिए कंगना रनौत को शुभकामनाएं भी दीं. पिछले दिनों कंगना ने अलग-अलग इंटरव्यूज में आरोप लगाए कि उनकी फिल्म को बॉलीवुड के किसी भी सितारे ने सपोर्ट नहीं किया है. एक आलिया भट्ट और आमिर का नाम लेते हुए कंगना ने कहा था- ''मेरी मूवी की स्क्रीनिंग में कोई सेलेब्रिटी नहीं आता. उनकी बारी आती है तो वे बेशर्म होकर मुझे फोन कर बुलाते हैं. आलिया ने मुझे राजी का ट्रेलर भेजा था और फिल्म को देखने की बात कही थी. ट्रेलर देखने के बाद मैंने मेघना गुलजार और आलिया को फोन किया था. लेकिन मेरी फिल्म के लिए किसी की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया. मेरे खिलाफ बड़ा रैकेट चल रहा है.'' कंगना के इस बयान के बाद आलिया ने माफी मांगी थी. उन्होंने कहा था, ''मुझे नहीं लगता कि कंगना मुझे नापसंद करती हैं. मुझे ये भी नहीं लगता कि मैंने जानबूझकर उन्हें अपसेट किया होगा. अगर मैंने किया है तो मैं उनसे निजी तौर पर माफी मांगूंगी. मैंने हमेशा ये कहा है कि बतौर एक्टर और पर्सन मैं उन्हें बेहद पसंद करती हूं. वे बेबाक हैं, ऐसा रास्ता चुनना बहुत हिम्मत का काम है. मैं किसी विवाद के बारे में कुछ नहीं जानती थी. मैं शूटिंग में व्यस्त थी.''



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

प्रियदर्शिनी पार्कमध्ये योग...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोज दोन तास योगा करतात मी सुद्धा रोज अर्धा तास...