हैडलाइन

नेरुल में ‘६ लाख की डेढ़ िकलो चरस जब्त

नवी मुंबई : नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा से संलग्न नशीले पदार्थ विरोधी पथक ने नेरुल सेक्टर २० में अर्जुन रामाधार पटेल के पास से १ किलो ५३५ ग्राम चरस बरामद किया है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने इस चरस को जब्त कर लिया है। खुले बाजार में इसकी कीमत करीब ६ लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार २२ साल का अर्जुन पटेल मूलत: बिहार के मोतीहारी जिले का निवासी है। यहां वह नेरुल सेक्टर २० स्थित बालाजी मंदिर के पास रहता है। नशीले पदार्थ विरोधी पथक के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविंद्र बुधवंत को सूचना मिली थी कि एक युवक चरस बेचने के लिए आने वाला है। सूचना देने वाले ने युवक की उम्र करीब २०-२५ साल और बढ़ी हुई दाढ़ी वाला बताया था। सूचना के अनुसार इस युवक के पीले रंग का हाफ बर्मूडा पहनकर ८ फरवरी की शाम ७.३० से ९.०० बजे के आसपास दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के पास भगत स्कूल बस स्टॉप पर चरस बेचने के लिए आने की संभावना जताई गई थी।

खबरी की इस सूचना की पुष्टि करने के बाद रविंद्र बुधवंत ने अपने वरिष्ठों को इसकी जानकारी दी और उनसे मिले मार्गदर्शन के बाद बताए गए स्थान पर अपना जाल बिछा दिया। जैसे ही खबरी द्वारा बताए गए विवरण वाला एक युवक आया, पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ लिया। पूछे जाने पर युवक ने अपना नाम अर्जुन रामाधार पटेल बताया। अर्जुन की तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस को १ किलो ५३५ ग्राम चरस बरामद हो गई। यह चरस करीब ६ इंच लंबे पेंसिल के आकार की कुल १२० कांडी की शक्ल में प्लास्टिक की थैली में सहेज कर रखी गई थी। पुलिस ने अर्जुन पटेल के विरुद्ध एनडीपीएस कानून १९८५ की धारा ८ (क), २० के तहत स्थानीय नेरुल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दिया है। इस प्रकरण की जांच पथक के सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष मुटकुले कर रहे हैं।



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...