हैडलाइन

पिता को लगा मनहूस है बेटी इसलिए गला काटकर की हत्या, साथ में पत्नी को भी मारा

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधामी मुंबई में एक शख्स ने कुछ दिनों पहले अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी की हत्या कर दी थी। इस मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। आरोपी का कहना है कि उसने अपनी बेटी को इसलिए मारा, क्योंकि उसे लगता था कि वह उसके लिए मनहूस है। आरोपी ने बताया कि उसने बेटी का गला रेता था। पुलिस ने आरोपी पिता इलियास सैयद (36) और उसकी गर्लफ्रेंड अफरीन बानो (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी की सुबह डायमंड अपार्टमेंट महिला ईस्ट की दसवीं मंजिल के फ्लैट से कुछ लोगों ने धुआं निकलते देखा। लोगों ने शाहू नगर पुलिस को सूचना दी। जब दरवाजा खोला गया तो पुलिस को फ्लैट के अंदर से इलियास की पत्नी तहसीन और बेटी आलिया के शव किचन में मिले। दोनों के गले काटे हुए थे। अगले दिन पुलिस ने इलियास और अफरीन को गिरफ्तार कर लिया।

अफरीन के साथ 3 साल से अफेयर 

पुलिस ने बताया कि इलियास का अफरीन के साथ तीन साल से अफेयर था। पूछताछ में इलियास ने बताया, 'मेरी छोटी बेटी मेरे लिए मनहूस थी। जब से वह पैदा हुई तब से मैं बीमार रहने लगा। इसलिए मैंने तहसीन के साथ उसे मार डाला। मैं दोनों को मारने के बाद अफरीन और बड़ी बेटी समाना के साथ रहना चाहता था।'

घटना के बाद इलियास ने पुलिस को शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी ने बेटी की हत्या की, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने तहसीन को मार डाला। हालांकि, सख्ती के बाद उसने अपना जुर्म कुबूल किया।

बुर्के से चेहरा छिपाकर फ्लैट में पहुंची 

उसने पुलिस को बताया कि दोनों को मारने के बाद उसने अफरीन को फोन किया। अफरीन टैक्सी से अपार्टमेंट पहुंची और बुर्के से चेहरा छिपाकर इलियास के फ्लैट तक गई। इस दौरान उसकी तस्वीर अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उनका प्लान था कि आग में तहसीन और उसकी बेटी के शव जल जाएंगे और वे इस घटना का हादसा बताकर बच जाएंगे। दोनों को घर में केरोसीन नहीं मिला तो उन्होंने खाने का तेल दोनों के शव पर डाला। तहसीन आग लगाने वाली थी कि उसका पैर तहसीन के शव में फंस गया और वह जल्दी से आग लगाकर वहां से भाग गई।


Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...