हैडलाइन

चाय के बागान में ले जाकर बुजुर्ग महिला को ना केवल लूटा, बल्कि उसके साथ रेप भी किया

असम : असम के बिश्वनाथ जिले में एक 60 वर्षीय महिला को राह चलते अंजान शख्स ने लिफ्ट मांगना महंगा पड़ गया. आरोपी ने चाय के बागान में ले जाकर बुजुर्ग महिला को ना केवल लूटा, बल्कि उसके साथ रेप भी किया. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बिश्वनाथ जिले के एसपी राकेश रोशन ने बताया कि महिला की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है. शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह माहुलीगढ़ चाय बागान से पैदल इलाज करवाने के लिए बिश्वनाथ सिविल अस्पताल जा रही थी. उम्र हो जाने के कारण वह ठीक से नहीं चल पा रही थी. इस बीच उसने रास्ते में एक युवक से मदद मांगी.

आरोपी युवक महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय चाय के बागान ले गया. यहां उसने महिला के साथ रेप किया और उसके पास से 10 हजार रुपये लूट लिए. यही नहीं, आरोपी ने महिला के दोनों हाथ भी तोड़ दिए. दर्द के मारे महिला चाय के बागान में ही तड़पती रही.   

आरोपी पैसे लूटकर भाग निकला. किसी तरह महिला बागान से निकली और थाने पहुंची. महिला के शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. इस बारे में एसपी राकेश रोशन ने बताया कि महिला से रेप की पुष्टि हुई है. वह अपने इलाज के लिए अस्पताल जा रही थी तब आरोपी ने उसके साथ रेप किया. हमने आरोपी को खोजने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई है और तलाश जारी है. उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिला के साथ इस घटना को अंजाम देने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा. उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

प्रियदर्शिनी पार्कमध्ये योग...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोज दोन तास योगा करतात मी सुद्धा रोज अर्धा तास...