हैडलाइन

बहन संग था दोस्त का लव अफेयर, कर दिया मर्डर

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में वैलनटाइन डे पर एक शख्स ने अपनी बहन के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक आरोपी का दोस्त था. आरोपी की बहन और दोस्त के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोपी को ये बात नागवार गुजरी और उसने अपने दोस्त को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया.
हत्या की यह सनसनीखेज वारदात सीतापुर बस अड्डे के पास एक रेस्टोरेंट में अंजाम दी गई. जहां शानू नामक व्यक्ति ने अपने 34 वर्षीय दोस्त धर्मेंद्र सिंह को गोली मार दी, कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी शानू को घटना के कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल भी बरामद कर ली है. मृतक धर्मेंद्र आरोपी शानू के मकान में किराये पर रहता था. वहीं उसके शानू की बहन से प्रेम संबंध हो गए थे.
शानू इस रिश्ते का विरोध कर रहा था. लेकिन वो दोनों नहीं माने. इसीलिए उसने धर्मेंद्र की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक हत्या की यह पूरी वारदात रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरा में भी रिकॉर्ड हो गई.


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...