हैडलाइन

24 साल बाद फिर साथ काम करेंगे जितेंद्र-जयाप्रदा, ये है प्रोजेक्ट

आइकॉनिक जोड़ी जितेंद्र और जयाप्रदा 24 साल बाद एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. इस बार दोनों एक टीवी शो में साथ नजर आएंगे. दोनों शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' को जज करते दिखेंगे. बता दें कि दोनों ने  कई फिल्मों में साथ काम किया है. बड़े पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री भी जबरदस्त रही हैं. उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है.

सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के मुताबिक, शो में केवल 1980 और 1990 के दशक के हिट सॉन्ग पर परफॉर्म किया जाएगा. एक्ट्रेस जया ने शो में काम करने को लेकर खुशी जाहिर की है. एक बयान में जया ने कहा, "मैं सुपर डांसर के प्रतिभाशाली बच्चों को देखकर बहुत उत्साहित हूं. इन बच्चों के माध्यम से नृत्य को इतनी खूबसूरती से देखना अद्भुत है."

वहीं, जितेंद्र भी शो का हिस्सा बनने पर बेहद एक्साइटेड हैं. उन्होंने कहा, 'मेरा पोता लक्ष्य भी इन सुपर डांसर कंटेस्टेंट की तरह ऊर्जावान और उत्साही हैं.'

बता दें कि जयाप्रदा और जितेंद्र ने 24 फिल्मों में साथ काम किया है. जयाप्रदा और जितेंद्र की फेमस फिल्में थानेदार, मजबूर, संजोग, मकसूद हैं. इन फिल्मों से उन्हें पहचान मिली. एक्ट्रेस को साउथ फिल्मों के लिए तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुके हैं. उन्होंने कई तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और मराठी फिल्मों में अभिनय किया है.



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...