हैडलाइन

भोजपुरी सितारों का भी फूटा गुस्सा, मुंहतोड़ जवाब दो

मुंबई : जम्मू कश्मीर के पुलवामा के अवंतिपोरा में हुए आतंकी हमले को लेकर बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी सितारों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। पुलवामा आतंकी हमले में  शहीद हो चुके ४२ जवानों को भोजपुरी जगत ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकगीत गायक व अभिनेता राकेश मिश्रा ने कहा कि इस घाव को भुलाया नहीं जा सकता है। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत परसों पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों के लिए दुखी हैं। उन्होंने कहा कि यह कायराना कृत्य है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रिंस सिंह ने मीरा रोड में कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि जवानों के परिवार की हालत का अंदाजा है।

क्योंकि उनके जीजा जम्मू में शहीद हुए तब दो दिनों तक उनके शव का इंतजार करन्ाा पड़ा था। प्रचारक सोनू निगम ने तमाम शहीदों को शत-शत नमन किया। भोजपुरी फिल्मों के राइटर वीरू ठाकुर ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मैंने कई फिल्में लिखी हैं लेकिन इस कुकृत्य के बाद मेरे पास कोई शब्द ही नहीं हैं। हास्य अभिनेता लोटा तिवारी कल पहली बार हंसने-हंसाने के बजाय रोते  हुए नम आंखों से शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे थे।



Most Popular News of this Week

महात्मा ज्योतिबा फुले आणि...

क्रांतीसुर्य महात्मा ज्योतिबा फुले यांची २०० वी जयंती व महामानव भारतरत्न...

मुंबई युवक काँग्रेसच्या...

नरेंद्र मोदी यांनी २०१४ साली मोठी आश्वासने देऊन सत्ता मिळवली. वर्षाला २...

महाराष्ट्राची सभ्यता,...

 बारामतीची  पोटनिवडणूक लढली पाहिजे अशी काँग्रेस पक्षाची भूमिका होती,...

शहर विभागातील नाले आणि मिठी...

मिठी नदीच्या संपूर्ण पाणलोट क्षेत्रात (Catchment Area) तसेच मुंबईतील लहान, मोठे...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...