हैडलाइन

घर में मिला महिला वकील की बेटी का शव, बेरहमी से की गई हत्या

कानपुरः  यूपी के कानपुर जिले में एक महिला वकील की बेटी की रहस्मयी मौत से सनसनी फैल गई. उसकी खून से लथपथ लाश घर में पड़ी मिली. उसके जिस्म को किसी तेजधार हथियार से काटा गया था. मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि लड़की के दोनों पांव उसके दुपट्टे से बांधे गए थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह वारदात कानपुर के नौबस्ता थाना इलाके की है. जहां शाम महिला अधिवक्ता पदमा गुप्ता अपनी बेटी स्नेह गुप्ता के साथ रह रही थी. स्नेह फार्मेसी की छात्रा थी. हर रोज की तरह सोमवार की सुबह पदमा कोर्ट गई थीं और स्नेह घर पर अकेली थी. उसी शाम कोरियर लेकर एक मोहित नामक लड़का अपने साथी के साथ वहां पहुंचा. उसने दरवाजा देर तक खटखटाया. लेकिन स्नेह ने दरवाजा नहीं खोला.

इसके बाद कोरियर वाले उनके पड़ोसियों से पूछा कि, क्या उनके घर पर कोई नहीं है. पड़ोसियों ने इस बात की जानकारी फौरन पदमा को दी. और बताया कि स्नेह दरवाजा नहीं खोल रही है. तब पदमा ने अपने जीजा राम शंकर को फोन किया. जब वो पदमा के घर पहुंचे तो उन्होंने किसी तरह घर का दरवाजा खोला.

दरवाजा खोलते ही उनके होश उड़ गए. सामने फर्श पर पदमा की बेटी स्नेह लहूलुहान पड़ी थी. राम शकंर ने फौरन पदमा को इस बात की जानकारी दी और स्नेह को अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. डाक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मौके पर जाकर पाया कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था. ऐसा लग रहा था कि लूटपाट की गई हो. हालांकि पदमा ने किसी से भी दुश्मनी होने से इनकार किया है. पुलिस को लग रहा है कि इस हत्या की वारदात के पीछे किसी जानकार का हाथ हो सकता है. फिलहाल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...