हैडलाइन

पति को पीटा, महिला के साथ किया रेप

मुंबई : मुंबई में 21 साल की एक नवविवाहिता को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि दो लोगों ने उन्हें 8 दिनों से किसी अनजान जगह पर बंदी बनाकर रखा हुआ था और इस दौरान उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया। महिला ने बताया कि उसके पति को भी आरोपियों ने बंधक बना लिया था और उसके साथ मारपीट भी की थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
आरोपी ने पहनी थी पुलिस की वर्दी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों में से एक बीती 6 फरवरी को नालासोपारा स्थित उसके घर आया था। उसने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। आरोपी ने महिला को बताया कि उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे में उसकी जमानत कराने के लिए उसे ट्यूलिंग पुलिस थाने चलना होगा। आरोपी महिला को एक ऑटोरिक्शा में बिठाकर मलाड इलाके की किसी जगह पर लेकर गया। वहां उन लोगों ने उसके पति को पहले ही बंधक बनाकर रखा हुआ था।
दो हफ्तों तक बंधक रहे पति-पत्नी
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने महिला और उसके पति को तकरीबन दो हफ्तों तक बंधक बनाकर रखा हुआ था। पति को प्रताड़ित करने के अलावा इस दौरान उन्होंने महिला के साथ बलात्कार किया। दोनों को छोड़ने से पहले आरोपियों ने उन्हें मीरा रोड में किसी जगह पर शिफ्ट किया था और वहां महिला के साथ फिर रेप किया गया। 18 फरवरी को आरोपियों ने दोनों को छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...