हैडलाइन

इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर ने गोली मारकर की खुदकुशी

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इंडियन एयरफोर्स (IAF) के एक अफसर ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि इंडियन एयरफोर्स में विंग कमांडर अरविंद सिंहा ने डबल बैरल बंदूक से खुद को गोली मारी है.
उन्होंने एयरफोर्स कॉलोनी में मिले सरकारी आवास में खुदकुशी की है. जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने पैर में बंदूक फंसाकर गर्दन में गोली मारी है. अरविंद सिंहा सेंट्रल एयर कमान के पीआरओ थे.
बताया जा रहा है कि उन्होंने मंगलवार सुबह करीब 8 बजे प्रयागराज में सेंट्रल एयर कमान के हेडक्वार्टर के सरकारी आवास पर खुद को गोली मारी है. हालांकि खुदकुशी की वजह अभी साफ नहीं है. पुलिस के मुताबिक उनके पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. पुलिस को आशंका है कि पारिवारिक वजहों से उन्होंने खुदकुशी की है.
बताया जा रहा है कि 44 वर्षीय इंडियन एयरफोर्स के अफसर अरविंद सिंहा बिहार के रहने वाले थे. पुलिस खुदकुशी के कारणों का पता लगाने और मामले की जांच में जुट गई है. 


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...