हैडलाइन

बड़े भाई ने छोटे भाई को कैंची से मार डाला

दिल्ली : दिल्ली के नंदनगरी इलाके में मोटा कहकर चिड़ाने पर एक युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी. आरोपी ने छोटे भाई के सीने में कैंची घोंपकर मार डाला. इससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया. हत्या की घटना को छिपाने के लिए युवक बहाना बनाने लगा कि कैंची भाई के सीने पर गिरी और उसकी मौत हो गई. लेकिन इस घटना का सच सामने तब आया जब एक 3 साल के बच्चे ने पूरी घटना का पर्दाफ़ाश किया.
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के रहने वाले 28 वर्षीय निजाम को उसके 25 वर्षीय भाई आरिफ ने मजाक में मोटा कहकर चिड़ाया. इस बात से निजाम बौखला उठा. उसने आरिफ के सीने पर कैंची से वार कर दिया.
हमले में आरिफ बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा. यह देख परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस बीच पुलिस को किसी ने आरिफ के अस्पताल में भर्ती होने की खबर दी.
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो निजाम उन्हें गुमराह करने लगा. उसने बताया कि आरिफ के सीने पर कैंची गिर पड़ी. वह बेहोश होकर गिर पड़ा. उसे हम अस्पताल लेकर आए लेकिन उसकी मौत हो गई.
डॉक्टर और तीन साल के बच्चे ने खोली पोल...
निजाम की बात सुनकर पुलिस हत्या को हादसा समझ बैठी. लेकिन इस बीच डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि आरिफ के सीने पर घाव से ऐसा लगता है कि यह हादसा नहीं किसी ने कैंची से जोरदार वार दिया है. यह बात सामने आने के बाद पुलिस निजाम के घर पहंची और पूछताछ शुरू की. वह पुलिस को गुमराह करता रहा. इस बीच तीन साल के बच्चे ने निजाम और आरिफ के बीच झगड़ा होने की बात कह दी. फिर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि आरिफ उसे मोटा कहकर चिड़ा रहा था. उसने मेरा मजाक बनाया जो मुझे पसंद नहीं आया. गुस्से में मैंने उस पर कैंची से हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई.


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...