हैडलाइन

पति सिद्धार्थ पर कई साल से शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना का आरोप

मुंबई : टीवी और फिल्म ऐक्ट्रेस आरजू गोवित्रिकर से जुड़ा विवाद सामने आया है। उन्होंने मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति सिद्धार्थ सब्बरवाल उन्हें शराब के नशे में मारते-पीटते हैं। मॉडल-अभिनेत्री अदिति की बहन आरजू ने शिकायत के साथ अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज भी पुलिस को दी है। आरजू ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि सिद्धार्थ पिछले कई वर्षों से उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। मार्च 2010 में दोनों ने लव मैरेज की थी। आरजू अपने पति के साथ वर्ली के पोचखानवाला रोड पर रहती थीं लेकिन मारपीट से से परेशान होकर वह कुछ दिन पहले अपने घर वापस आ गईं। 19 फरवरी को दायर की गई अपनी शिकायत में आरजू ने कहा कि 15 फरवरी को उनका अपने पति के साथ शराब पीने की लत को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के बाद पति ने उन्हें सुबह लगभग 4 बजे बाथरूम के अंदर उन्हें घसीटा और बुरी तरह पीटा।
आरजू का आरोप है कि सिद्धार्थ ने उनके पूरे परिवार को मारने की धमकी दी। उन्होंने शिकायत में आगे कहा कि 22 जनवरी को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरजू का आरोप है कि तब सिद्धार्थ ने उसके चेहरे पर थूक दिया था और जब उन्होंने विरोध किया, तो उसने फिर से उनके चेहरे पर थूका।
मंगलवार को आरजू, उसकी बहन अदिति और उनके कॉमन फ्रेंड, अभिनेता आशीष चौधरी, वर्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया था कि सिद्धार्थ ने आरजू की सहमति के बिना उनके पांच साल के बेटे को अपने पास जबरन रख लिया है। आरजू ने यहां तक आरोप लगाया है कि सिद्धार्थ को किडनैप करके उसके बदले रुपये मांगे हैं। पुलिस ने भी सिद्धार्थ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 498 ए (क्रूरता), 323 (चोट पहुंचाने), 504 (शांति को भड़काने के इरादे से अपमान), 506 (धमकी देना) और 509 (महिला के शील को भंग करना) जैसी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
आरोपों के जवाब में सिद्धार्थ ने हमारे सहयोगी अखबार मुंबई मिरर को बताया कि शिकायत कुछ और नहीं बल्कि एक नाटक था। आरजू को थप्पड़ मारने के फुटेज के बारे में उन्होंने कहा कि आरजू ने उनसे कहा था कि उसे एक क्राइम शो की प्रैक्टिस करनी है इसलिए वह उन्हें थप्पड़ मारें। उन्होंने कहा कि वह खुद पर लगे आरोपों का जवाब देने को तैयार हैं।
वर्ली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुखलाल वर्पे ने इस मामले में कुछ कहने से इनकार कर दिया। वहीं आरजू ने कहा कि वह अपने व्यक्तिगत मामले मीडिया से डिस्कस नहीं करना चाहतीं। आरजू के वकील विशाल मघनानी ने भी इस शिकायत पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...