हैडलाइन

भाजपा नेता पर हमला, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता रामसुंदर चौधरी की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल चौधरी को इलाज के लिए फौरन सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.
इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. जिले के पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा नेता रामसुंदर चौधरी बुधवार को बहराइच-बलरामपुर रोड़ से होते हुए कहीं जा रहे थे. तभी रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
इस हमले में एक गोली उनके दाहिनी बांह को छूती हुई निकल गई. इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. एसपी के मुताबिक डॉक्टरों ने बताया कि अब चौधरी खतरे से बाहर हैं.
पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. हमलावारों को पकड़ने का प्रायास किए जा रहे हैं. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
गौरतलब है कि बीजेपी नेता रामसुंदर चौधरी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए श्रवास्ती और बलरापुर का लोकसभा प्रभारी भी बनाया गया है. वह दो बार बहराइच के भाजपा जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं. इस घटना से बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा रोष है. हालांकि पुलिस तेजी से हमलवारों की तलाश कर रही है.


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...