हैडलाइन

कांग्रेस की चुनाव आयोग से शिकायत के बाद सतना SP का तबादला

सतना में लगातार हो रहे अपहरण और बढ़ते अपराधों की गाज सतना एसपी संतोष सिंह गौर पर गिरी है. चुनाव आयोग से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को एसपी संतोष सिंह का तबादला कर दिया. गौर की जगह रियाज़ इकबाल को सतना एसपी बनाया गया है. कांग्रेस ने दो दिन पहले ही सतना एसपी पर अपराध को काबू ना कर पाने का आरोप लगाते हुए उन्हें सतना से हटाने की मांग चुनाव आयोग से की थी. मध्यप्रदेश कांग्रेस के इलेक्शन अफेयर्स इंचार्ज जेपी धनोपिया ने बुधवार को मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी.एल.कांताराव से मुलाकात कर सतना एसपी को हटाने की मांग की थी.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लिखी चिट्ठी में धनोपिया ने पिछले दिनों हुए अपराधिक धटनाओं का हवाला देते हुए लिखा था कि सतना के चित्रकूट से अगवा बच्चों को हत्यारे अपहरण के चौथे दिन यूपी ले जाने में कामयाब रहे ज़ाहिर है पुलिस मुस्तैद नहीं थी और आखिरकार मामला यूपी पुलिस के कारण सुलझा. धनोपिया ने आगे लिखा कि मैहर से भी अगवा 10 साल की बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका हैं, वहीं हाल ही में अगवा बच्चे की लाश मिलने के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सतना में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है.

खासतौर पर मासूम बच्चे अपराधियों का आसन निशाना बन रहे हैं. धनोपिया ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी में बढ़ते अपराधों के लिए सतना एसपी संतोष सिंह गौर को ज़िम्मेदार बताते हुए जन्हें सतना से हटाने की मांग की थी.

तबादले पर बीजेपी का तंज

संतोष सिंह के तबादले पर बीजेपी ने तंज कसा है. प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने आजतक से बात करते हुए कहा कि यह तबादला गुटीय राजनीति का परिणाम है. रजनीश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि अजय सिंह सतना एसपी संतोष सिंह को बनाए रखना चाहते थे लेकिन अजय सिंह के विरोधी राजेन्द्र सिंह ने संतोष सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था और आखिरकार उन्हीं के चलते सतना एसपी का तबादला किया गया है.



Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...