हैडलाइन

दिल्ली के रोहिणी में युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

राजधानी दिल्ली में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. रोहिणी सेक्टर 18 में एक अपार्टमेंट में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके वारदात से फरार हो गए. यह वारदात को रोहिणी सेक्टर 18 के उत्सव अपार्टमेंट के फ्लैट में हुई. जहां विरेंद्र यादव नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दरअसल मृतक विरेंद्र यादव अपने कुछ परिचितों के साथ देर रात शराब पी रहे थें, आशंका जताई जा रही है इसी दौरान विरेंद्र का वहां मौजूद लोगों के साथ झगड़ा हुआ और मामला इस कदर बढ़ गया विरेंद्र के साथ ही बैठे लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई, ताकि शराब की बोतलें और गिलास पर लगे फिंगरप्रिंट से कुछ सुराग हाथ लग सके. पुलिस अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है, जिससे हमलावर की पहचान की जा सके और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस तमाम पहलुओं से मामले की जांच कर रही है कि कहीं इस वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश तो नही. 



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...