हैडलाइन

लिफ्ट में बच्ची से बर्बरता, मारपीट और लूट के आरोप में महिला अरेस्ट

मुंबई, मुंबई में लिफ्ट में चार साल की एक मासूम बच्ची के साथ बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में जारी सीसीटीवी फुटेज में एक महिला मासूम बच्ची को बुरी तरह से पीटती हुई दिख रही है। इस विडियो में बर्बरता साफ दिख रही है कि बच्ची दर्द से बिलख रही है लेकिन महिला लगातार उस पर लात-घूंसे बरसा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बच्ची की पिटाई और उससे लूटपाट के आरोप में आरोपी महिला को गिफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई के उपनगर ट्रॉम्बे की एक रिहायशी इमारत की लिफ्ट में एक अधेड़ महिला ने मासूम बच्ची को बुरी तरह से पीटा और उसके साथ लूटपाट की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि आरोपी रिजवाना बेगम ने बच्ची को बुरी तरह से पीटा है। आरोपी महिला को भारतीय दंड संहिता की धारा 394 (लूटपाट के दौरान जानबूझकर चोटिल करने) के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

उधर, दो मिनट के इस विडियो में दिख रहा है कि महिला बच्ची को बुरी तरह से पीट रही है और वह दर्द से बिलख-बिलख के रो रही है। हैरानी की बात यह है कि बच्ची के रोने का कोई असर महिला पर नहीं पड़ रहा है। विडियो में दिख रहा है कि महिला लगातार मासूम पर लात-घूंसे बरसा रही है। उधर, पुलिस की पूछताछ में महिला ने कहा है कि वह बच्ची की कान से सोने की बालियां लूटने की कोशिश कर रही थी। हालांकि बच्ची के परिजनों का आरोप है कि महिला ने उसे मारने की कोशिश की है। परिजनों ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 



Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...