हैडलाइन

रेस्टोरेंट पर बीफ परोसने का आरोप, हंगामे के बाद लिया सैंपल

लखनऊ: लखनऊ के गोमतीनगर के एक बड़े रेस्टोरेंट में गुरुवार को हंगामा हो गया. वहां खाना खाने आए एक परिवार ने रेस्टोरेंट पर आरोप लगाया कि उन लोगों ने मटन का आर्डर दिया था लेकिन उन्हें बीफ परोसा गया. वहीं रेस्टोरेंट के लोगों का कहना है कि जब इस परिवार को मटन का एक बड़ा टुकड़ा परोसा गया तो इसे बीफ कहते हुए हंगामा कर दिया. ये मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को इस बात की पूरी जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्टोरेंट पहुंच कर मामले को संज्ञान में लिया. जिसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक जांच टीम को फोन कर बुलाया. फॉरेंसिक जांच टीम ने मीट के सैंपल को सील कर दिया और जांच के लिए भेज दिया. जानकारी के मुताबिक लखनऊ के गोमती नगर के मॉल में एक बड़े रेस्टोरेंट में गोमती नगर का परिवार खाना खाने के लिए गया था. इस दौरान उन्होंने मटन के गोश्त का आर्डर दिया. परिवार का कहना है कि मटन का गोश्त परोसा गया और उसे खाने के बाद पता चला कि वह बीफ है. उनका कहना है कि बीफ में बड़ी सी हड्डी मिलने के बाद उन्होंने रेस्टोरेंट मैनेजर से इसकी शिकायत की लेकिन वह नहीं माने. हालांकि इसके बाद पुलिस और जांच टीम को फोन किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने फूड सैंपल को चेक किया और उसे सील कर दिया. साथ ही सैंपल को जांच के लिए आगे भेज दिया. वहीं रेस्टोरेंट शेफ का कहना है, 'उन लोगों ने बीफ नहीं परोसा. इसकी वह 110 परसेंट गारंटी लेते हैं. मटन की जगह यह हार्ड यानी कि बड़े बकरे का हो सकता है पर वो बीफ नहीं है.


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...