हैडलाइन

बिरयानी बेचने पर दलित युवक की पिटाई मामले में तीन गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडाः  ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा के गांव खेड़ा मोहम्मदाबाद में बिरयानी बेचने पर दलित युवक की पिटाई मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों आरोपियों को पुलिस ने बुलंदशहर से पकड़ा है. सीएम योगी आदित्यनाथ ऑफिस की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि यूपी में किसी भी प्रकार के भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं है. व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के साथ सख्ती बरती जाएगी. सीएम योगी आदित्यनाथ ऑफिस की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया 'नोएडा में बिरयानी विक्रेता से मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है. यूपी में किसी से भी, किसी भी आधार पर, किसी भी प्रकार के भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं है. व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के साथ सख्ती बरती जाएगी. #योगी हैं तो यकीन है.

बता दें कि ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के गांव खेड़ा मोहम्मदाबाद का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक दबंग व्यक्ति वेज बिरयानी बेचने की वजह से दलित युवक की जमकर पिटाई करता दिख रहा है. इस वीडियो में दबंग व्यक्ति को दलित युवक के लिए जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करते और उसको गाली देते भी सुना जा सकता है. इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़ित युवक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था, 'आनंद, संदीप, केबिन और कम्मन का लड़का चार पहिया गाड़ी में सवार होकर मेरे पास आए. मेरी रेहड़ी पर भगौना में वेज बिरयानी रखी थी, जिसको वो उलटने लगे. जब मैंने इसका विरोध किया, तो उन्होंने मेरे लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया और गाली दी. आरोपियों ने मेरे साथ मारपीट की और कभी भी बिरयानी न बेचने की हिदायत दी.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...