हैडलाइन

जामिया हिंसा पर बोलीं कोंकणा सेन- हम स्टूडेंट्स के साथ हैं

नागरिकता संशोधन कानून का विरोध पूरे देशभर में हो रहा है. लोगों के बीच इसे लेकर काफी नाराजगी है, जिसे लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर व्यक्त कर रहे हैं. रविवार, 15 दिसंबर को दिल्ली के जामिया नगर इलाके में जमकर हिंसा हुई. रविवार शाम प्रदर्शनकारियों और पुलिस की मुठभेड़ में कई बसें फूंकी गईं. जामिया विश्वविद्यालय के प्रशासन और छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ बर्बरता की. कैंपस में पुलिस ने काफी विद्यार्थियों पर लाठी चार्ज किया और आंसू गैस से भी वार किया. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन ने दिल्ली पुलिस की निंदा की है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'दिल्ली पुलिस को शर्म आनी चाहिए. हम छात्रों के साथ हैं.' कोंकणा की इस पोस्ट का कई सारे यूजर्स समर्थन भी कर रहे हैं. कोंकणा सेन ही नहीं बल्कि डायरेक्टर और एक्ट्रेस नंदिता दास ने भी इस मामले पर हैरानी जताई. नंदिता ने ट्वीट किया, 'ये क्या हो रहा है? नागरिकता कानून: दिल्ली पुलिस जामिया कैंपस में घुस गई, आंसू गैस के गोले फेंकें, स्टूडेंट्स फंसे हुए हैं.' इसके साथ नंदिता ने एक आर्टिकल का लिंक भी शेयर किया. बता दें कि जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने अपने परिसर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019 के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन की वजह से स्नातक और स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाओं को रद्द करने के बाद अब शनिवार से शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...