हैडलाइन

इंदौर : जीतू सोनी का करीबी कारोबारी राजेंद्र मुंबई से गिरफ्तार

इंदौर : इंदौर पुलिस ने मुंबई के कारोबारी राजेंद्र ठक्कर और इंदौर के सांध्य दैनिक ‘सांझा लोकस्वामी’ के प्रकाशक जीतू सोनी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है. शीर्ष सूत्रों ने बताया कि ठक्कर को रविवार रात को मलाड क्षेत्र से उठाया गया. ठक्कर को ट्रांजिशन रिमांड की मांग के बाद सोमवार को इंदौर लाया जा सकता है. इंदौर पुलिस के मुताबिक हनी ट्रैप केस के आरोपी सोनी के खिलाफ ये पहला रेप का केस दर्ज हुआ है. सोनी के खिलाफ कुल 44 केस दर्ज हो चुके हैं. पुलिस का दावा है कि मुंबई की एक महिला की शिकायत के मुताबिक उसे कारोबारी ठक्कर ने धोखे से तीन साल पहले इंदौर बुलाया और जीतू सोनी के होटल माय होम में ले जाया गया. शिकायत में कहा गया कि जीतू सोनी ने होटल में उससे रेप किया और सोनी के बाउंसर ने इसका वीडियो बनाया ताकि बाद में ब्लैकमेल किया जा सके. इंदौर पुलिस ने आईपीसी की धारा 370 के तहत ठक्कर के खिलाफ ‘ह्यूमन ट्रैफिकिंग’ का केस दर्ज किया. ठक्कर को सोनी का करीबी माना जाता है. आरोप है कि वो सोनी के साथ बड़े पैमाने पर ‘ह्यूमन ट्रैफिकिंग’ रैकेट चलाने में शामिल रहा. इंदौर पुलिस से जुड़े शीर्ष सूत्र ने बताया कि ‘ठक्कर नॉर्थ ईस्ट और पश्चिम बंगाल से लड़कियों को झांसा देकर लाता था और सोनी वरिष्ठ अधिकारियों और कारोबारियों को ट्रैप में लेने के लिए उनका इस्तेमाल करता था. साथ ही उनके सेक्स वीडियो भी बनाता था. ‘वांटेड’ जीतू सोनी के खिलाफ ह्यूमन ट्रैफिकिंग, रेप, ब्लैकमेल, अवैध हथियार रखने समेत कुल 44 केस दर्ज हैं. पुलिस अब तक सोनी की 5 संपत्तियां ध्वस्त कर चुकी है. इनमें दो होटल, एक कैफे, एक अवैध निर्मित आवास और इंदौर के प्रेस कॉम्पलेक्स एरिया में कार्यालय शामिल है. जीतू सोनी के भाई की अवैध रूप से निर्मित एक फैक्ट्री को भी जमींदोज किया जा चुका है. इससे पहले पुलिस ने जीतू सोनी के होटल से 67 महिलाओं और बच्चों को मुक्त कराया गया था. इन्हें वहां बंधक बना कर रखा हुआ था. सोनी के खिलाफ कार्रवाई तब की गई जब उसने एक पूर्व बीजेपी नेता और एक वरिष्ठ रिटायर्ड नौकरशाह के बीच छुप कर रिकॉर्ड की गई फोन बातचीत और वीडियो को अपने अखबार में प्रकाशित कर दिया.  मध्य प्रदेश पुलिस ने सितंबर में इंदौर से पांच महिलाओं और भोपाल से एक शख्स को शीर्ष नौकरशाहों और राजनेताओं को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाने के आरोप में गिरफ्तार किया था.



Most Popular News of this Week

महात्मा ज्योतिबा फुले आणि...

क्रांतीसुर्य महात्मा ज्योतिबा फुले यांची २०० वी जयंती व महामानव भारतरत्न...

बालचित्रकला स्पर्धा म्हणजे...

माननीय महापौर आयोजित ‘माझी मुंबई’ या संकल्पनेवर आधारित ‘जागतिक कीर्तीचे...

मुंबई युवक काँग्रेसच्या...

नरेंद्र मोदी यांनी २०१४ साली मोठी आश्वासने देऊन सत्ता मिळवली. वर्षाला २...

सलग ५ तास चाललेल्या संयुक्त...

मुंबई महानगरात सुरू असलेली रस्ते काँक्रिटीकरण कामे, महानगरपालिकेच्या...

महाराष्ट्राची सभ्यता,...

 बारामतीची  पोटनिवडणूक लढली पाहिजे अशी काँग्रेस पक्षाची भूमिका होती,...

शहर विभागातील नाले आणि मिठी...

मिठी नदीच्या संपूर्ण पाणलोट क्षेत्रात (Catchment Area) तसेच मुंबईतील लहान, मोठे...