हैडलाइन

पप्पू यादव हाउस अरेस्ट, कहा- इससे अच्छा बंगलादेश चले जाए

पटना : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है. नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ पप्पू यादव 19 दिसंबर को वामदलों को साथ बिहार बंद कराने वाले थे, लेकिन उससे पहले प्रशासन ने धारा 107  के तहत उन्हें नजरबंद कर दिया. पटना के मंदिर इलाके में स्थित उनके आवास पर मंगलवार को उनको नजरबंद किया गया है. रविवार को प्रदर्शन के दौरान पटना में भारी बवाल हुआ था, जिसके बाद पप्पू यादव को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. पटना विश्वविद्यालय से जन अधिकार पार्टी के छात्र विंग की रैली को भी पुलिस ने रोक दिया. पप्पू यादव अपने घर के छत पर ही धरने पर बैठकर नीतीश सरकार को कोस रहे हैं और कह रहे कि हमें आजादी चाहिए. पप्पू यादव ने कहा कि देश का संविधान खतरे में है. हम नागरिकता संशोधन विधेयक और एनआरसी का विरोध करना चाहते हैं, हम बेटियों के जलाने वालों को फांसी दिलाना चाहते हैं, इसलिए हमने बंद का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि मैं उस परिवार से मिलने जा रहा था, जिसकी बेटी को जिंदा जला दिया गया और उसकी मौत हो गई, लेकिन अचानक कहा गया कि आप वहां नहीं जा सकते. मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया गया, इससे तो अच्छा है कि मैं बंगलादेश चला जाऊं, जहां अधिकार तो हैं.

उधर पटना जिला प्रशासन ने लगातार हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए पटना के कारगिल चौक से अशोक राजपथ तक 100 मीटर के दायरे में किसी प्रकार के धरना प्रदर्शन पर रोक लगाते हुए धारा 144 लागू कर दी है. प्रशासन का कहना है कि व्यस्त कारगिल चौक पर ऐसे प्रदर्शन की वजह से यातायात प्रभावित होता है, बच्चों को घंटों स्कूल बसों में गुजारना पड़ता है, इसलिए ऐसे प्रदर्शनों पर रोक लगा दी गई है. आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ 19 दिसंबर को तमाम राजनीतिक पार्टियों ने बिहार बंद का आह्वान किया है, जिसमें वाम दलों के अलावा पप्पू यादव और जीतनराम मांझी की पार्टी भी शामिल है. उधर 21 दिसबंर को इसी मुद्दे पर आरजेडी ने भी बिहार बंद का आयोजन किया है.



Most Popular News of this Week

महात्मा ज्योतिबा फुले आणि...

क्रांतीसुर्य महात्मा ज्योतिबा फुले यांची २०० वी जयंती व महामानव भारतरत्न...

बालचित्रकला स्पर्धा म्हणजे...

माननीय महापौर आयोजित ‘माझी मुंबई’ या संकल्पनेवर आधारित ‘जागतिक कीर्तीचे...

मुंबई युवक काँग्रेसच्या...

नरेंद्र मोदी यांनी २०१४ साली मोठी आश्वासने देऊन सत्ता मिळवली. वर्षाला २...

सलग ५ तास चाललेल्या संयुक्त...

मुंबई महानगरात सुरू असलेली रस्ते काँक्रिटीकरण कामे, महानगरपालिकेच्या...

महाराष्ट्राची सभ्यता,...

 बारामतीची  पोटनिवडणूक लढली पाहिजे अशी काँग्रेस पक्षाची भूमिका होती,...

शहर विभागातील नाले आणि मिठी...

मिठी नदीच्या संपूर्ण पाणलोट क्षेत्रात (Catchment Area) तसेच मुंबईतील लहान, मोठे...