हैडलाइन

शादी टूटने पर युवक ने TikTok पर बनाया ऐसा VIDEO

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शादी तय होने के बाद जब लड़की के घरवालों को पता चला की लड़का शराबी है तो उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर युवक ने युवती को बदनाम करने के लिए टिकटॉक पर लड़की का वीडियो वायरल कर दिया। पिता की शिकायत पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी पिछले वर्ष कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाने के एक गांव में तय हुई थी। लड़की की रिश्तेदारी लड़के के गांव में है। शादी तय होने के दौरान ही आते-जाते समय लड़के ने लड़की की फोटो खींच ली थी। इसी बीच लड़की के परिजनों को लड़के के शराबी होने की जानकारी मिली तो उन्होंने शादी करने से इंकार दिया। 

शादी टूटने से नाराज लड़के ने लड़की की फोटो के साथ टिक टॉक व अन्य सोशल मीडिया पर अश्लील बातों के साथ वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इतना ही नहीं वीडियो एवं फोटो लड़की के परिजनों के मोबाइल पर भी भेजता रहा। युवक की हरकत से परेशान परिवारीजन व लड़की के पिता ने सोमवार को भटहट चौकी पर पहुंचकर वायरल किए गए वीडियो और फोटो के साथ आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।   



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...