हैडलाइन

महिला से दुष्कर्म, पंचायत ने सुनाया निकाह का फरमान

फतेहपुर : सहारनपुर में फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चार बच्चों की मां विधवा महिला ने रिश्ते के देवर पर निकाह का झांसा देकर एक साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा इस बीच वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उससे किनारा कर लिया। अब परिजनों ने उसकी सगाई भी कर दी। इस मुद्दे को लेकर गांव में पंचायत हुई। इसमें आरोपी युवक को पीड़ित के साथ निकाह करने का फरमान सुनाया। इसके बाद युवक परिवार सहित फरार हो गया। पीड़ित ने ग्राम प्रधान के साथ थाने में पहुंच आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी। उसके चार छोटे छोटे बच्चे हैं। इसी बीच उसके रिश्ते के देवर ने उसके साथ नजदीकी बनाई और निकाह का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। पति की मौत के बाद उसे ससुराल से मिली रकम भी आरोपी ने हड़प कर ली। जब भी वह निकाह की बात करती तो वह टरका देता। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। उसने युवक से शादी की जिद की तो वह गर्भपात कराने पर अड़ गया। उसने मना किया तो आरोपी ने उससे दूरी बना ली और अपनी सगाई भी अन्यंत्र करा ली।

वहीं युवक की सगाई होने के बाद महिला ने 15 दिसंबर को गांव में पंचायत बुलाई। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में हुई पंचायत में महिला ने युवक के साथ बातचीत की आडियो क्लिप की रिकार्डिंग भी पंचायत में सुनवाई। इससे उनके रिश्ते की पुष्टि हुई। पंचायत में युवक को महिला से निकाह करने का फरमान सुनाया। आरोप है कि इसके बाद युवक परिवार सहित गांव छोड़कर फरार हो गया। उसके घर पर ताला लटका है। इसके बाद पीड़ित महिला ने प्रधान के साथ थाने में पहुंच आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। उधर, थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...