हैडलाइन

समधी के साथ मिलकर कलयुगी मां ने कराया बेटी का मर्डर, 3 आरोपी ग‍िरफ्तार

नौ महीने में पेट में रखकर पालने वाली कलयुगी मां ने ही कुछ विवाद के कारण अपने समधी के साथ मिलकर बेटी की सुपारी देकर मर्डर करा दिया.  मामला 15 नवंबर को  ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे में स्थित राम वाटिका का है.

28 साल की संध्या अपने पति से विवाद के चलते अपने दो बच्चों के साथ अलग रह रही थी. बीते गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि संध्या की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस ने उस समय शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई थी.

पुलिस ने तीन आरोप‍ियों  को गिरफ्तार कर खुलासा किया कि मर्डर किसी और नहीं बल्कि जिसके पेट से जन्म लिया उसी ने संध्या की जान ले ली. पुलिस ने आरोपियों  के पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया है.

वहीं,  पुलिस अधिकारियों  की माने तो संध्या का अपने ससुराल वालों से कुछ विवाद चल रहा था, जिसको लेकर संध्या को उसकी मां, पति और संध्या का ससुर रास्ते से हटाना चाहते थे. इसी को लेकर उन्होंने अमित को साढ़े पांच लाख रुपए सुपारी दी थी.

प्लान था कि साइनायड पिलाकर हत्या को सुसाइड में बदल देंगे, लेकिन जब घटना की जा रही थी तब ये लोग इस प्लान में फेल हो गए और मृतिका ने एक आरोपी की ऊंगली का हिस्सा भी काट लिया जो उसके मुंह में मिला था. फिर इन्होने उसकी कनपटी पर पिस्टल रखकर गोली मार दी. पुलिस ने सुपारी किलर अम‍ित, कृष्णपाल, और मां को गिरफ्तार कर लिया है जबकि इस मामले में 6 आरोपी अभी फरार हैं.



Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...