हैडलाइन

स्पा की आड़ में मॉल से चल रहा था बुरा धंधा

सूरत : गुजरात में सूरत के डुमस रोड स्थित राहुल राज मॉल पर पुलिस की रेड पड़ी। उस मॉल में स्पा की आड़ में देह-व्यापार (सेक्स रैकेट) होता था। पुलिस ने बिल्डिंग के अंदर से 27 विदेशी लड़कियां पकड़ीं। वे थाईलैंड की रहने वाली थीं। उनके अलावा 6 युवक पुलिस के हाथ लगे। पुलिस ने बताया कि पूरी बिल्डिंग में 17 रूम पर छापेमारी हुई। इससे वहां भगदड़ मच गई। बुरा धंधा करने वाले इधर-उधर भागने लगे। वहीं स्पा संचालक को गिरफ्तार किया गया। इस तरह फेक स्पा सेंटर का पर्दाफाश हुआ।
सूरत सिटी में विदेशी युवतियों के बिना डॉक्यूमेंट्स रहने की चर्चा होती थीं। पुलिस ऐसे गिरोह की तलाश में थी, जहां इन युवतियों को रखा जाता था। ऐसे में ज्यादातर स्पा सेंटर को निशाने पर लिया गया। राहुल राज मॉल ऐसा मिला, जिसके अंदर 17 जगह से लड़कियां बरामद की गईं। अब इन लड़कियों को विदेश मंत्रालय की मदद से वापस उनके देश भेजा जाएगा।पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवकों में नरेश पटेल, अक्ष पटेल, अभय सुरडकर, सुभाष गुरवड़क, सुनील शिंग और विजय कस्तूरे शामिल हैं। इनके अलावा कुछ स्पा मालिक मौके से फरार हो गए। उन्हें भगौड़ा घोषित कर तलाश शुरू कर दी गई है। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।


Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...