हैडलाइन

पड़ोसी को धमकाने में आजम खान के गैर जमानती वारंट जारी

शाहबाद : यूपी में पड़ोसी को धमकाने के मामले में कोर्ट ने सपा सांसद आजम खां समेत तीन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। उधर, प्रशासन के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण देने के मामले में कोर्ट ने सपा सांसद को एक बार फिर वारंट जारी किए हैं। गंज थाना क्षेत्र के जेल रोड निवासी आरिफ रजा की ओर से सपा सांसद आजम खां समेत कई लोगों के खिलाफ धमकाने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हो चुकी है। इस मामले में भी पूर्व में जमानती वारंट जारी किया गया था। सहायक शासकीय अधिवक्ता रामौतार सैनी ने बताया कि वारंट जारी होने के बाद भी वह कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस पर सपा सांसद आजम खां, फिरोज खां, शाहबेज मियां के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया है। इस मामले की सुनवाई भी जनवरी में होगी। 

उधर, लोकसभा चुनाव के दौरान सपा सांसद आजम खां के खिलाफ शाहबाद कोतवाली में प्रशासन के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में बसपा नेता राधेश्याम राही और एक अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में कोर्ट की ओर से सपा सांसद आजम खां को कोर्ट में पेश होने के लिए पहले वारंट जारी किए गए थे, लेकिन वह तारीख पर पेश नहीं हुए थे। इसके बाद उनके खिलाफ फिर से वारंट जारी किए गए हैं। सहायक शासकीय अधिवक्ता रामौतार सैनी ने बताया कि सपा सांसद आजम खां कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने फिर से जमानतीय वारंट जारी कर दिए हैं। इस मामले की सुनवाई आठ जनवरी को होगी।


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...