हैडलाइन

गुजरात : चौथी बेटी के जन्म पर पिता ने तीन बच्चियों को कुंए में फेंका, लगाई फांसी

गुजरात : समाज कितना भी शिक्षित या हाईटेक हो जाए लेकिन बेटा-बेटियों के बीच भेदभाव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। चौथी बेटी के जन्म से दुखी शख्स ने न सिर्फ अपनी तीन बेटियों को कुएं में धकेलकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद फांसी लगाकर जान दे दी। मामला गुजरात के जूनागढ़ का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शख्स की पहचान रसिक सोलंकी के रूप में हुई है। गुरुवार को सोलंकी की पत्नी ने चौथी बेटी को जन्म दिया था जिसके बाद से वह काफी परेशान था। वह दिहाड़ी मजदूर का काम करता था। गुरुवार को दोपहर बाद आरोपी ने अपनी तीन बेटियों को ले जाकर पास के कुंए में फेंक दिया जिससे उनकी मौत हो गई। तीनों बच्चियों की पहचान अंजलि (7), रिया (5) और जालपा (3) के रूप में हुई है। सोलंकी स्थानीय पुलिस के संगठन ग्राम रक्षक दल में बतौर जवान काम कर चुका है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया है कि आरोपी सोलंकी एक संतान लड़के के रूप में चाहता था जो पूरा नहीं हुआ। साथ वह आर्थिक तंगी से भी गुजर रहा था। सोलंकी ने जिस वक्त तीनों बच्चियों को कुंए में फेंका और फांसी लगाई उस वक्त उसकी पत्नी अपने पिता के घर मायके में थी। 



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...