हैडलाइन

रकम जमा करने बैंक गई महिला से दिनदहाड़े लूट

कोतवाली : बैंक में रकम जमा करने आई एक महिला से दो बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद बदमाश पैदल ही आसानी से फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से जानकारी ली। पुलिस ने बैैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वे खराब मिले। इतना ही नहीं बैंक में कोई गार्ड भी तैनात नहीं था। महिला की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर गली नंबर-6 निवासी सविता बृहस्पतिवार दोपहर रामनगर स्थित सेंट्रल बैंक में रकम जमा करने आई थीं। उन्होंने अपनी रकम एक बैग में रखी थी। जैसे ही वह बैंक के बाहर पहुंचीं तो पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने बैग पर झपट्टा मारा और छीन लिया। जब तक वह कुछ समझ पातीं, दोनों बदमाश पैदल ही गली में फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाशों की आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे देखने चाहे तो पता चला कि वह खराब पड़े हैं।

पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि गार्ड भी तैनात नहीं है। इस पर पुलिस ने नाराजगी जताई। साथ ही सीसीटीवी कैमरे सही कराने और गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस ने महिला के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की आसपास तलाश की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बैग में आठ हजार रुपये समेत कुछ कागजात थे। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...