हैडलाइन

रांची की निर्भया को 3 साल बाद मिला इंसाफ

झारखंड : झारखंड की राजधानी रांची में बीटेक की छात्रा के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के मामले में आरोपी राहुल रॉय को फांसी की सजा सुनाई गई है. 15-16 दिसंबर 2016 को दरिंदे ने बीटेक की छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसको जलाकर मारने की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में मुख्य आरोपी राहुल को सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को दोषी करार दिया था. गिरफ्तार राहुल रॉय को शुक्रवार को सीबीआई की कोर्ट ने दोषी ठहराया था. आरोपी के अधिवक्ता और सीबीआई के वकील दोनों की जिरह सुनने के बाद अदालत ने 20 दिसंबर को आरोपी राहुल को दोषी करार दिया.
आरोपी राहुल राय उर्फ अंकित राज उर्फ रॉकी है. इस हत्याकांड में सीबीआई ने 19 सितंबर को चार्जशीट किया था और 25 अक्टूबर को इस मामले में आरोप तय किया गया था. बहस के दौरान 13 दिसंबर को सीबीआई ने घटना को बर्बरतापूर्ण बताते हुए फांसी की मांग की थी. स्पेशल जज एके मिश्रा ने इस केस को प्राथमिकता देते हुए त्वरित सुनवाई की थी. अदालत ने आरोप गठन के बाद रोजाना सुनवाई करते हुए करीब 30 दिन में सुनवाई की प्रक्रिया पूरी कर ली थी.


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...