हैडलाइन

रणबीर कपूर नहीं इस एक्टर को अपने घर का पता देना चाहती हैं सारा अली खान

करण जौहर के शो कॉफी विद करण में रविवार को सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान के साथ नजर आएंगी. सारा जल्द ही अपनी फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी. फिल्म का टीजर वीडियो रिलीज हो गया है. शो के प्रीकैप में सारा ने कहा था कि वह रणबीर कपूर से शादी करना चाहेंगी और कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहेंगी. इस खुलासे के बाद दर्शकों का इस एपिसोड को लेकर रुझान पहले ही काफी बढ़ गया है.

हालांकि जब फिल्म केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान उनसे इस बारे में सवाल किए गए कि क्या वह रणबीर से शादी करना चाहती हैं तो सारा ने बात पलट दी और कहा कि नहीं अब उनकी इस बारे में कोई दिलचस्पी नहीं है. शादी की बात से सारा ने भले इनकार कर दिया है लेकिन खबर है कि कार्तिक पर सारा का तगड़ा क्रश है. बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक सारा ने कहा- मुझे लगता है कि कार्तिक बहुत क्यूट है. बहुत क्यूट." इतना ही नहीं सारा ने एक शो के दौरान रेडियो जॉकी मलिश्का से कहा कि वह कार्तिक को उनका ढेर सारा प्यार दें और उनको यह बात बता दें कि वह बहुत क्यूट हैं. इस पर मलिश्का ने कहा कि मैं उन्हें आपकी एक फोटो भेज सकती हूं क्योंकि उन्होंने मुझे दिवाली की मिठाई भेजी थी. इस बात पर सारा ने कहा- आप उन्हें प्लीज मेरी तस्वीर मत भेजिये.. आप उनको मेरा एड्रेस ही भेज दीजिए. रिपोर्ट के मुताबिक सारा ने यह बात कहने के बाद ब्लश करना शुरू कर दिया. फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी स्टार कार्तिक आर्यन अब तक लव रंजन की फिल्मों में नजर आते रहे हैं. कार्तिक के जल्द ही करीना कपूर के साथ भी फिल्मों में नजर आने की खबरें हैं. 



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...