हैडलाइन

नशे में धुत पति ने पत्नी की डंडे से पीट- पीटकर हत्या की

राजस्थान : राजस्थान के दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को शराबी पति ने प्रेम प्रसंग के संदेह में पत्नी की डंडे से पीट- पीट कर हत्या कर दी। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक (मानपुर) हिम्मत चारण ने रविवार को बताया कि मीनापाड़ा गांव में कालूराम मीणा (30) ने शराब के नशे में कल रात अपनी पत्नी किशमी मीणा (25) की पीट- पीट कर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने दो मासूम बच्चों की भी पिटाई की कोशिश की जिन्हें बाद में आरोपी का भाई अपने साथ ले गया।

थानाधिकारी मांगीलाल मीणा ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने छह साल की बेटी और तीन साल के बेटे की भी डंडे से मारपीट कर हत्या की कोशिश की, लेकिन छोटे भाई व उसकी पत्नी ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचा ली। उपाधीक्षक चारण ने बताया कि आरोपी कालूराम पिछले चार- पांच साल से शराब का आदी था और उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके कारण दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। मृतका की छोटी बहन की शादी आरोपी के भाई के साथ हुई है। उन्होंने बताया कि मृतका का रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मृतका के पिता प्रभुदयाल मीणा की ओर से आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया, जिसके बाद कालूराम को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।  

राजस्थान के दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को शराबी पति ने प्रेम प्रसंग के संदेह में पत्नी की डंडे से पीट- पीट कर हत्या कर दी। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक (मानपुर) हिम्मत चारण ने रविवार को बताया कि मीनापाड़ा गांव में कालूराम मीणा (30) ने शराब के नशे में कल रात अपनी पत्नी किशमी मीणा (25) की पीट- पीट कर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने दो मासूम बच्चों की भी पिटाई की कोशिश की जिन्हें बाद में आरोपी का भाई अपने साथ ले गया।

थानाधिकारी मांगीलाल मीणा ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने छह साल की बेटी और तीन साल के बेटे की भी डंडे से मारपीट कर हत्या की कोशिश की, लेकिन छोटे भाई व उसकी पत्नी ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचा ली।  उपाधीक्षक चारण ने बताया कि आरोपी कालूराम पिछले चार- पांच साल से शराब का आदी था और उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके कारण दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। मृतका की छोटी बहन की शादी आरोपी के भाई के साथ हुई है। उन्होंने बताया कि मृतका का रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मृतका के पिता प्रभुदयाल मीणा की ओर से आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया, जिसके बाद कालूराम को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।  

Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...