हैडलाइन

पूर्व पार्षद के बेटे पर हमला, आरोपी फरार

गाजियाबाद : दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. जिले में धारा 144 के बाद पुलिस के अलर्ट होने के दावों को धता बताते हुए कार सवार बदमाशों ने पूर्व पार्षद के बेटे को गोली मार दी. घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. ये घटना कोतवाली इलाके में जीटी रोड पर सूर्या प्लाजा के पास हुई. 28 बर्षीय मनीष यादव को गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. गोली लगने के बाद घायल युवक मौके पर गिर पड़ा और काफी खून उसका बह गया. घायल युवक के पड़ोसियों ने बताया कि बदमाशों की संख्या दो थी और बदमाश एक कार में सवार होकर आए थे. घायल युवक मनीष की दुकान है और रविवार देर शाम अपनी दुकान को बंद करके घर लौट रहा था. दुकान से कुछ ही दूरी पर पहले से घात लगाए कार सवार दो बदमाश उसके पास पहुंचे और गोली मार दी. गोली घायल युवक मनीष यादव के गर्दन में लगी. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया.

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस बदमाशों की पहचान और तलाश में जुटी है. एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के अनुसार, घटना के समय घायल युवक का सुरक्षा गार्ड भी उसके साथ मौजूद था, लेकिन बदमाश अचानक आए और दुकान बंदकर घर जा रहे युवक मनीष को गोली मारकर फरार हो गए. घायल युवक के परिवार ने पुरानी रंजिश का अंदेशा जताया है. एसएसपी के अनुसार, घायल युवक और उसके भाई का नाम 2014 में आकाश नाम के युवक के मर्डर में आया था. हालांकि जांच के बाद युवक का नाम पुलिस ने हटा दिया था, लेकिन मृतकक आकाश के परिजन उससे रंजिश रखते थे. पुलिस पुरानी रंजिश के साथ कई और एंगल पर भी पूरे मामले की जांच में जुटी है.



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...