हैडलाइन

घर आए प्रेमी को परिजनों ने जमकर पीटा, अस्पताल में तोड़ा दम

वाराणसी : वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के बेनीपुर के चंगवार गांव में प्रेमिका से मिलने घर आए प्रेमी की पिटाई की गई। शनिवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका के पिता-चाचा सहित चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। मिर्जामुराद थाना इलाके के गनेशपुर निवासी प्रेम कुमार पटेल(21) का पड़ोस के गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार की देर शाम प्रेम कुमार उससे मिलने पहुंचा तो प्रेमिका के परिजनों ने प्रेम कुमार की जमकर पिटाई की। प्रेम की हालत गंभीर होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेम कुमार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे उसकी मौत हो गई। इधर प्रेम कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रेम के चाचा सतीश कुमार पटेल ने प्रेमिका के पिता, चाचा, भाई समेत चार के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मिर्जामुराद थाना प्रभारी सुनील दत्त दुबे ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तार को लेकर टीम दबिश दे रही है। 



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...