हैडलाइन

पुराने विवाद में 18 सालकी लड़की को लगाई आग, 80 फीसदी जली

जबलपुर : मध्यप्रदेश में जबलपुर जिले के हिनोतियां गांव में पुलिस ने पारिवारिक विवाद में 18 वर्षीय लड़की को आग लगाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गंभीर हालत में पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर एस नरवरिया ने सोमवार को कहा, ''जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर हिनोतिया गांव में शनिवार रात को पुराने पारिवारिक विवाद में एक लड़की को आग लगाने के मामले में चार लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। घटना के वक्त लड़की अपने घर में अकेली थी।
उन्होंने बताया कि पीड़िता 80-90 प्रतिशत तक जल चुकी है और सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। लड़की के बयान के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नरवरिया ने बताया कि पीड़िता के परिजन ने शिकायत की है कि आरोपियों को संभवत: उनके रिश्तेदारों द्वारा भेजा गया है क्योंकि कुछ रिश्तेदारों से उनका पुराना विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...