हैडलाइन

CAA के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के पीछे SDPI और PFI का हाथ

मेरठः मेरठ में नागरिकता संसोधन एक्ट के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) नामक एक राजनीतिक संगठन के दो पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि 20 दिसंबर को हुए प्रदर्शन के दौरान के लोग मुस्लिम युवकों को भड़का रहे थे. साथ ही भड़काऊ पोस्टर और पर्चे बांट रहे थे. नौचंदी थाने के प्रभारी आशुतोष कुमार का कहना है कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेरठ के शास्त्री नगर, सेक्टर 13 में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) का दफ्तर है. जहां पिछले कई दिनों से 20 तारीख को होने वाले प्रदर्शन के लिए भड़काऊ पोस्टर और पर्चे बांटे जा रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने एसडीपीआई के ऑफिस छापा मारा. पुलिस ने मौके से एसडीपीआई के सचिव हापुड़ सिकंदर गेट निवासी नूर हसन और हमीरपुर निवासी मुईद को गिरफ्तार किया है. उनके ऑफिस से भड़काऊ सामग्री और पर्चे बरामद किए गए हैं. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के साथ में मिलकर काम करते हैं.

ये जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट इंडिया के सेक्टर 12 स्थित कार्यालय पर छापेमारी की. लेकिन वहां कुछ पोस्टर के अलावा कुछ नहीं मिला. पुलिस का कहना है कि वहां पिछले कुछ महीनों से पार्टी का ऑफिस चल रहा था. सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया एक राजनीतिक पार्टी है. इस पार्टी की आड़ में यहां से लोगों को भड़काऊ पोस्टर और पर्चे बांटे जा रहे थे. पुलिस का कहना है कि इनके खिलाफ धारा 153/क यानी धार्मिक आधार पर किसी की भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों को फिलहाल कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. आपको बताते चलें कि बीते शुक्रवार यानी 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद मेरठ में नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था. जिसमें हिंसा भड़क गई थी. इस दौरान कई वाहनों में आगजनी की गई. बाजारों में तोड़फोड़ की गई. सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था. इस दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत भी हो गई थी. एक पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया गया था.



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...