हैडलाइन

सड़क हादसों में पंजाबी यूनिवर्सिटी के छात्र समेत दो युवकों की मौत, चालकों पर केस दर्ज

पटियालाः दो अलग-अलग सड़क हादसों में पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में एमबीए के एक स्टूडेंट समेत दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मामलों में कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पहले केस में पीयू में ही एमबीए के स्टूडेंट शुभम निवासी अमरगढ़ जिला संगरूर ने थाना सिविल लाइन पुलिस को बयान दिया है कि वह मध्यरात्रि के बाद करीब सवा 12 बजे अपनी क्लास के दोस्त अभिजीत सिंह, जसवीर सिंह, निखिल और दीपक के साथ पीयू से राजिंदरा अस्पताल के पास ढाबे पर परांठे खाने के लिए कार में गया था।

रास्ते में एक तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी ऑल्टो कार में टक्कर मार दी। हादसे में सभी युवकों को काफी चोटें लगीं। घायलों को तुरंत सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान दीपक निवासी गांव गज्जूमाजरा पटियाला की मौत हो गई। दूसरे केस में राजीव कुमार निवासी गांव नंगल सलेमपुर ने थाना बनूड़ पुलिस के पास बयान दिया है कि 24 दिसंबर को वह बनूड़ से जीरकपुर अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहा था। उसके पीछे उसी के गांव का सतनाम सिंह अपनी ऑल्टो कार में सवार होकर जीरकपुर की तरफ जा रहा था। गांव ईसे खां के पास चंडीगढ़ साइड से आ रहे एक कार चालक ने डिवाइडर पार करके सतनाम सिंह की कार में टक्कर मारी। साथ ही अपने आगे जा रही कार में भी टक्कर मारी। इस हादसे में सतनाम सिंह की मौत हो गई।


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...