हैडलाइन

शराब ठेके के कारिंदे को मारी दो गोलियां, तरनतारन में पुलिस पर फायरिंग

बटाला के गांव सेखवां में दो अज्ञात युवकों ने बुधवार की रात शराब के ठेके के कारिंदे पर फायरिंग कर दी। कारिंदे को दो गोलियां लगी हैं। घायल हुए कारिंदे से सूचना मिलने पर मालिकों ने ठेके पर पहुंच कर उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना मिलते ही सेखवां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर मामला दर्ज कर लिया है। सिविल अस्पताल में दाखिल घायल कारिंदे सुरजीत सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश ने बताया कि वह इन दिनों गांव सेखवां के एक शराब के ठेके पर नौकरी करता है। बुधवार की रात करीब सवा दस बजे वह ठेके की लोहे की ग्रिल को ताला लगाकर बैठा था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक आए और उन्हें कैश देने को कहा।
उसने कहा कि कैश कुछ समय पहले भेज दिया गया है। तभी दोनों युवक उसे कहने लगे कि ठेके का ताला खोलो। उसने ठेके का ताला नही खोला तो गुस्से में दोनों युवकों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। कुल तीन फायर किए, जिसमें दो गोलियां उसकी टांग में लगी हैं। उसने मोबाइल से अपने मालिकों को सूचित किया और उन्होंने वहां पहुंचकर उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना सेखवां के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल सुरजीत सिंह के बयान पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...