हैडलाइन

दिल्ली: पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां धौला कुआं पुलिस स्टेशन में तैनात एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस कांस्टेबल का नाम पारुन त्यागी बताया जाता है. घटना शुक्रवार रात की बताई जाती है. बताया जाता है कि पारुन ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी. पारुन ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इस संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. विभागीय सूत्रों की मानें तो जांच के बाद ही इस संबंध में कोई कुछ कहने की हालत में होगा. बताया जाता है कि साल 2006 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए पारुन का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. पारुन की पत्नी भी साल 2006 बैच की ही कांस्टेबल है और वह तीसरी बटालियन में तैनात हैं. बताया जाता है कि वह रात के 1.30 बजे स्मोक करने के लिए बाहर निकला और खुद को गोली मार ली.
इस मामले में पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है.बता दें कि पिछले जून माह में भी दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल 34 वर्षीय कुलबीर सिंह ने भी आत्महत्या कर ली थी. कुलबीर ने कंझावला इलाके में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. कुलबीर दिल्ली पुलिस की पीसीआर में कांस्टेबल (ड्राइवर) के पद पर तैनात थे.


Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...